लाइव न्यूज़ :

तांडव वेब सीरीज विवाद : अपर्णा पुरोहित ने दर्ज कराया बयान

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:17 IST

Open in App

लखनऊ, 23 फरवरी विवादास्पद वेब सीरीज 'तांडव' में हिंदू देवी-देवताओं के प्रति कथित आपत्तिजनक सामग्री डाले जाने के आरोप में दर्ज मुकदमे के सिलसिले में अमेजॉन प्राइम वीडियोज इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित ने मंगलवार को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अपना बयान दर्ज कराया।

पुलिस उपायुक्त सोमेन बर्मा ने यहां बताया कि अपर्णा ने अदालत के निर्देश का अनुपालन करते हुए हजरतगंज कोतवाली में बयान दर्ज कराया है। उनसे कुछ सवाल जवाब किये गये हैं। जरूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा बुलाया जाएगा।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस महीने के शुरू में आदेश दिया था कि अमेजॉन प्राइम वीडियोज इंडिया ओरिजिनल्स की प्रमुख अपर्णा पुरोहित के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाए।

गौरतलब है कि तांडव वेब सीरीज में हिंदू देवी देवताओं का कथित रूप से अपमानजनक चित्रण किए जाने के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में अपर्णा पुरोहित के साथ-साथ सीरीज के निर्देशक अली अब्बास, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी तथा अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

नौ कड़ियों की राजनीतिक थ्रिलर वेब सीरीज 'तांडव' में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब मुख्य भूमिका में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो