लाइव न्यूज़ :

‘तांड़व’ जांच मामला: उत्तर प्रदेश पुलिस टीम मुंबई पहुंची

By भाषा | Updated: January 20, 2021 16:40 IST

Open in App

मुंबई, 20 जनवरी विवादास्पद वेब श्रृंखला ‘‘तांडव’’ के खिलाफ लखनऊ में दर्ज एक मामले की जांच करने के लिए उत्तर प्रदेश की चार सदस्यीय एक टीम बुधवार को मुंबई पहुंची। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश पुलिस टीम अमेजन प्राइम वीडियो की श्रृंखला के निर्माताओं और कलाकारों के बयान दर्ज कर सकती है। इस श्रृंखला पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाये गये है।

अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मी सुबह मुंबई पहुंचे और वे मदद के लिए उपनगरीय अंधेरी में पुलिस उपायुक्त (डिटेक्शन -1) के कार्यालय गये।

उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के दो सदस्य अपराह्र में दक्षिण मुंबई में मुंबई पुलिस मुख्यालय भी गये।

मुंबई पुलिस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश पुलिस के कर्मियों ने कहा कि उन्हें यहां अपने समकक्षों से सहयोग प्राप्त हो रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हम मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों से मिलने आए थे, हम कुछ बताने के लिए अधिकृत नहीं हैं।’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने सोमवार को कहा था कि ‘‘तांडव’’ के निर्माताओं को धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कीमत चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने बताया था कि उत्तर प्रदेश पुलिस के चार सदस्य मामले की विस्तृत जांच के लिए मुंबई रवाना हो गये हैं। इस मामले में हजरतगंज पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

‘‘तांडव’’ में सैफ अली खान, मोहम्मद जीशान अयूब, डिपंल कपाड़िया जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I Score: 120 गेंद, 231 रन, 5 विकेट, 26 चौके और 10 छक्के, अहमदाबाद में हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा की 'बमबारी'

कारोबारविपक्ष फ्रस्ट्रेशन में हैं, कुछ भी बयान देते हैं, सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा-जनता ने कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया

क्रिकेटIND vs SA, 5th T20I: 5 छक्के, 4 चौके, 16 गेंदों में 50, हार्दिक पांड्या ने किसी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज़ T20I अर्धशतक बनाया, देखें लिस्ट

क्रिकेटIND Vs SA 5th T20I: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन का शॉट घुटने पर लगने से अंपायर दर्द से कराहते हुए नीचे गिरा, वीडियो

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारत अधिक खबरें

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच

भारतNagpur Solar Plant: पानी की टंकी गिरने से 6 लोगों की मौत

भारतनीतीश सरकार के 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के कारण केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर योजना पर पड़ा बुरा असर