लाइव न्यूज़ :

तांडव : कहीं निर्देशक का पुतला फूंका गया तो कहीं उठी गिरफ्तारी और रासुका लगाने की मांग

By भाषा | Updated: January 19, 2021 21:52 IST

Open in App

शाहजहांपुर/ हाथरस (उप्र) 19 जनवरी वेब सीरीज तांडव के विरुद्ध चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को शाहजहांपुर में विश्व हिंदू परिषद ने प्रदर्शन करते हुए वेब सीरीज के निर्देशक का पुतला फूंका वहीं, हाथरस में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमें वेब सीरीज के निर्देशक और कलाकारों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

शाहजहांपुर में विहिप के एक नेता ने टॉकीजों में आग लगाने की धमकी भी दी जिससे हास्‍यास्‍पद स्थिति उत्‍पन्‍न हो गई क्योंकि वेब सीरीज को किसी सिनेमा हाल में प्रदर्शित नहीं किया जा रहा है। हालांकि इस संदर्भ में पूछे जाने पर चेतावनी देने वाले विहिप नेता ने भूल सुधार किया।

आज मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला मंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में विहिप तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया तथा वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अली अब्बास का पुतला फूंकाl

विहिप के मंत्री राजेश अवस्थी ने पत्रकारों से कहा '' तांडव वेब सीरीज से हिंदू जन मानस की भावनाएं आहत हुई हैं और ऐसे में हिंदू संगठन इसका पुरजोर विरोध करेंगे। अगर यह सीरीज किसी टॉकीज में चलाई जाती है तो हम लोग उस टॉकीज को आग लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगेl''

विहिप नेता राजेश अवस्थी से जब 'पीटीआई-भाषा' ने कहा कि वेब सीरीज टॉकीज में तो चलती नहीं है तब उन्होंने कहा ''यह हमसे भूल हो गई, भूलवश ऐसा कह दिया। हम केवल आंदोलन करेंगे । ’’

उन्होंने फिल्म के कलाकारों और निर्देशक के विरुद्ध राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की मांग भी की हैl

इससे पहले फिल्म तांडव के विरुद्ध जिले में सोमवार को कटरा क्षेत्र के भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह ने निदेशक अली अब्बास जफर समेत तीन लोगों पर जन समुदाय की भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज कराया थाl

हाथरस से मिली खबर के मुताबिक, तांडव वेब सीरीज के खिलाफ हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (उप जिलाधिकारी) को ज्ञापन दिया जो प्रधानमंत्री को संबोधित था। इन कार्यकर्ताओं ने तहसील सदर पर वेब सीरीज के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक रंजन आर्य ने कहा ‘‘ हिंदू धर्म के देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हिंदू धर्म से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को भी नहीं है।’’

उन्होंने तांडव वेब सीरीज के निर्देशक अब्बास अली जौहर, अभिनेता मोहम्मद जीशान तथा सैफ अली खान को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी, सदर को सौंपा और वेब सीरीज के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया