लाइव न्यूज़ :

“तांडव” विवाद: अमेजन और सैफ अली खान के कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई

By भाषा | Updated: January 18, 2021 18:52 IST

Open in App

मुंबई, 18 जनवरी राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित वेब श्रृंखला “तांडव” पर मचे बवाल के मद्देनजर अमेजन और अभिनेता सैफ अली खान के यहां स्थित कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पिछले सप्ताह अमेजन प्राइम वीडियो पर जारी हुई श्रृंखला में कथित तौर पर हिंदू देवताओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है जिसके कारण इसकी आलोचना हो रही है।

अधिकारियों ने कहा कि विवाद उत्पन्न होने के बाद किसी अप्रिय घटना की आशंका को टालने के लिहाज से बीकेसी स्थित अमेजन प्राइम वीडियो के मुख्यालय और मुंबई उपनगर में खान के कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राम कदम ने सोमवार को वेब श्रृंखला के बहिष्कार का आह्वान किया था जिसमें कथित तौर पर हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाया गया है।

भाजपा के अन्य नेताओं ने भी श्रृंखला की विषय वस्तु पर आपत्ति दर्ज कराई है।

पुलिस उपायुक्त, जोन आठ, मंजूनाथ सिंगे ने कहा कि भाजपा नेता राम कदम ने बीकेसी स्थित अमेजन के मुख्यालय पर जुलूस निकाला था जिसके कारण कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

उन्होंने कहा कि कार्यालय के बाहर सतर्कता बरती जाएगी और गश्त लगाई जाएगी।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि खान के बांद्रा स्थित कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कदम ने वेब श्रृंखला के प्रसारण के विरुद्ध घाटकोपर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है।

श्रृंखला के निर्देशक अली अब्बास जफर और लेखक गौरव सोलंकी के विरुद्ध लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में रविवार देर रात को एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस विवाद के सिलसिले में अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को तलब किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र