लाइव न्यूज़ :

लड़कियों के लिए केवल मां की कोख और कब्र ही सुरक्षित जगह, नाबालिग ने सुसाइड नोट में लिखा, 21 वर्षीय कॉलेज छात्र गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: December 20, 2021 15:51 IST

'यौन उत्पीड़न बंद करो' शीर्षक वाले सुसाइड नोट में उसने एक पीड़ित को होने वाले मानसिक आघात यौन उत्पीड़न के बारे में लिखा। उसने माता-पिता से अपने बेटों को समाज में लड़कियों का सम्मान करना सिखाने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में बीते शनिवार को एक नाबालिग ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली।सुसाइड नोट में लिखा कि लड़कियां केवल मां की कोख और कब्र में ही सुरक्षित हैं।चेन्नई पुलिस ने पॉक्सो के तहत एक 21 वर्षीय कॉलेज छात्र को गिरफ्तार किया है।

चेन्नई: तमिलनाडु में बीते शनिवार को एक नाबालिग ने अपने सुसाइड नोट में यह कहते हुए आत्महत्या कर ली कि लड़कियां केवल मां की कोख और कब्र में ही सुरक्षित हैं। वह चेन्नई के एक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। चेन्नई पुलिस ने पॉक्सो के तहत एक 21 वर्षीय कॉलेज छात्र को गिरफ्तार किया है।

वह पिछले हफ्ते चेन्नई के मंगडू में अपने घर में अपने कमरे की छत से लटकी हुई पाई गई थी। पुलिस ने दावा किया कि युवक ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है और उस पर पॉक्सो कानून की धाराएं लगाई गई हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि लड़के ने नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूल की है। पिछले दो सप्ताह से वह उसे प्रताड़ित कर रहा था। हमने गंदे संदेशों और तस्वीरों के आदान-प्रदान का पता लगाया है। इस सब से पहले आठ महीने तक उनके बीच अच्छे दोस्ताना संबंध थे।

'यौन उत्पीड़न बंद करो' शीर्षक वाले सुसाइड नोट में उसने एक पीड़ित को होने वाले मानसिक आघात यौन उत्पीड़न के बारे में लिखा। उसने माता-पिता से अपने बेटों को समाज में लड़कियों का सम्मान करना सिखाने की अपील की।

पत्र में लिखा गया कि हर मां-बाप को अपने बेटों को लड़कियों की इज्जत करना सिखाना चाहिए। रिश्तेदारों या शिक्षकों पर भरोसा न करें। मां की कोख और कब्र ही सुरक्षित जगह है. उसने कहा कि स्कूल या किसी रिश्तेदार का घर सुरक्षित नहीं है।

रिपोर्टों ने उसके परिवार के सदस्यों के हवाले से कहा है कि उसे उसके पिछले स्कूल के किसी व्यक्ति ने परेशान किया था। कथित तौर पर स्कूल बदलने से उसका उत्पीड़न समाप्त नहीं हुआ।

पुलिस ने कहा कि मृतक के दोस्तों ने बताया कि उसने हाल ही में उनसे दूरी बना ली थी। अपने पत्र में उसने कहा कि यौन उत्पीड़न असहनीय होता जा रहा था और इससे वह बहुत दर्द में थी लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

सुसाइड लेटर में कहा गया है कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रही थी। उसने बार-बार बुरे सपने आने और रात में सोने में नाकाम रहने के बारे में बात की।

पुलिस ने मामले की जांच के लिए चार विशेष टीमों का गठन किया है। उसके मोबाइल फोन कॉल रिकॉर्ड के आधार पर, पुलिस ने उन लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है जो उसे बार-बार फोन करते थे।

टॅग्स :तमिलनाडुआत्महत्या प्रयासमहिलाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो