लाइव न्यूज़ :

'सट्टा किंग' के साथ भाजपा के संबंध पर कांग्रेस ने की जांच की मांग, कहा- चुनाव से पहले भाजपा को दिए 100 करोड़ रुपये

By विशाल कुमार | Updated: December 11, 2021 15:58 IST

कांग्रेस नेता ने आश्चर्य जताया कि इतनी बड़ी धनराशि पाने के एहसान में भाजपा मार्टिन की मदद कैसे करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा तमिलनाडु में सभी बुरी छवि वाले लोगों से पैसा ले रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस का आरोप- भाजपा को विधानसभा चुनावों के दौरान लॉटरी किंग से 100 करोड़ रुपये की राशि मिली है।2011 में सीबीआई ने 'सट्टा किंग' के खिलाफ 30 से अधिक मामले दर्ज किए थे।आरोप- क्या भाजपा मार्टिन को उनके खिलाफ दर्ज आयकर मामलों से निकलने में मदद करेगी।

चेन्नई: तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष के.एस. अलागिरी ने आरोप लगाया कि भाजपा को 2021 के विधानसभा चुनावों के दौरान 'सट्टा किंग' सैंटियागो मार्टिन से 100 करोड़ रुपये की राशि मिली है। कांग्रेस ने इसकी पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

कांग्रेस नेता ने आश्चर्य जताया कि इतनी बड़ी धनराशि पाने के एहसान में भाजपा मार्टिन की मदद कैसे करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा तमिलनाडु में सभी बुरी छवि वाले लोगों से पैसा ले रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मार्टिन जैसे लोग कानून के लंबे हाथ से खुद को बचाने के लिए भाजपा को भारी धन मुहैया करा रहे हैं। के.एस. अलागिरी ने कहा कि भाजपा और जनता के बीच संबंधों की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस नेता ने आश्चर्य जताया कि क्या भाजपा मार्टिन को उनके खिलाफ दर्ज आयकर मामलों से निकलने में मदद करेगी और कहा कि एक राजनीतिक दल के रूप में भाजपा इस पर पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है।

सैंटियागो मार्टिन पूर्वोत्तर राज्यों में लॉटरी कारोबार के साथ कोयंबटूर से बाहर स्थित एक लॉटरी किंग है। माना जाता है कि उनके पास 30,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, और ईडी ने कोयंबटूर और अन्य में उसके परिसरों पर कई छापे मारे थे।

कौन है 'सट्टा किंग' मार्टिन सैंटियागो

मार्टिन सैंटियागो ने एक दिग्गज कारोबारी है जिसने लॉटरी टिकट छापकर और बेचकर अपना साम्राज्य बनाया। म्यांमार में मजदूरी करने वाले मार्टिन ने साल 1988 में तमिलनाडु में अपना कारोबार शुरू किया और धीरे-धीरे उसे केरल और कर्नाटक तक फैला दिया। हालांकि, साल 2003 में उसे तब तमिलनाडु छोड़ना पड़ा राज्य सरकार ने लॉटरी पर पाबंदी लगा दी।

इसके बाद उसने पूर्वोत्तर में सरकारी लॉटरी योजनाओं को संभालना शुरू कर दिया और आज मॉर्टिन लॉटरी एजेंसिज लिमिटेड के माध्यम से 7000 करोड़ रुपये की कुल कीमत के साथ पूर्वोत्तर में एकमात्र लॉटरी बेचने वाला है। उसने अपना कारोबार नेपाल और भूटान तक भी फैला रखा है। उसका एसएस म्यूजिक नाम का एक म्यूजिक चैनल भी है।

2011 में सीबीआई ने 'सट्टा किंग' के खिलाफ 30 से अधिक मामले दर्ज किए

2011 में सीबीआई ने सिक्किम सरकार को धोखा देने के लिए मार्टिन और उसके करीबी सहयोगियों के खिलाफ 30 से अधिक मामले दर्ज किए।

सीबीआई के अनुसार, मार्टिन ने 2005 से केरल में सिक्किम सरकार की ओर से लॉटरी टिकट बेचकर सिक्किम सरकार से 4,500 करोड़ रुपये की ठगी की। यह मामला अभी भी अदालत में लंबित है और मार्टिन जमानत पर बाहर है।

टॅग्स :तमिलनाडुकांग्रेसBJPडीएमकेएमके स्टालिन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल