लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने नौवीं, 10वीं, 11वीं के छात्रों को बिना परीक्षा दिए उत्तीर्ण घोषित किया

By भाषा | Updated: February 25, 2021 16:33 IST

Open in App

चेन्नई, 25 फरवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बृहस्पतिवार को राज्य में नौवीं, 10वीं और 11वीं कक्षा के सभी छात्रों को इस साल कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस शैक्षणिक वर्ष में उत्तीर्ण घोषित करते हुए कहा कि उन्हें इस साल परीक्षाएं नहीं देनी होंगी।

पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘शिक्षकों एवं छात्रों के समक्ष पैदा हुई असाधारण स्थिति और विशेषज्ञों, अभिभावकों एवं उन छात्रों की राय पर विचार विमर्श किया गया, जिन्हें 2020-21 शैक्षणिक वर्ष में वार्षिक/बोर्ड परीक्षाएं देनी हैं। विचार-विमर्श के बाद नौवीं, 10वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा दिए उत्तीर्ण घोषित किया जाता है।’’

छात्रों को सालभर सरकारी शैक्षणिक टीवी चैनल कालवी थोलईकाची के जरिए पढ़ाया गया।

पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘शिक्षकों एवं छात्रों के समक्ष व्यावहारिक समस्याओं के मद्देनजर पाठ्यक्रम कम किया गया।’’

तमिलनाडु में कोरोना वायरस महामारी के कारण स्कूल बंद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी को फैलने से रोकने के लिए स्कूलों को 25 मार्च, 2020 से बंद करने का आदेश दिया गया और उन्हें कोरोना वायरस को काफी हद तक काबू किए जाने के बाद 19 जनवरी को केवल 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए खोला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित