कोयंबटूर में बीजेपी कार्यालय पर हमला करने वाल TDPK का कार्यकता, आरोपी ने किया सरेंडर

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 7, 2018 11:57 IST2018-03-07T09:49:08+5:302018-03-07T11:57:12+5:30

Bjp Coimbatore Office Petrol Bomb Hurled : इस घटना को वेल्लोर में पेरियार की मूर्ति तोड़ने की घटना को मिलाकर देखा जा रहा है। पुलिस कर रही है मामले की जांच।

Tamilnadu Coimbatore petrol bomb hurled at Bjp office after periyar statue vandalised | कोयंबटूर में बीजेपी कार्यालय पर हमला करने वाल TDPK का कार्यकता, आरोपी ने किया सरेंडर

कोयंबटूर में बीजेपी कार्यालय पर हमला करने वाल TDPK का कार्यकता, आरोपी ने किया सरेंडर

चेन्नई, 7 मार्च;  तमिलनाडु के कोयंबटूर में बीजेपी ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। घटना बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे की है। हालांकि इस हमले में किसी की घायल होने की कोई खबर नहीं है। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। ताजा जानकारी  के मुताबिक हमलावर ने पुलिस के समक्ष सेरेंडर कर दिया है। पुलिस ने इसकी पहचान TDPK के कार्यकता बालू के रूप में की है।  



इस पूरी घटना का वीडियो  कोयंबटूर के चिथापुडुर के कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।  फिलहाल भाजपा नेताओं ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सीसीटीवी फुटेज शेयर किए हैं। जिसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि कुछ शख्स पीछे से आते हैं और बीजेपी दफ्तर पर बम फेंक कर चले जाते हैं। इसके बाद कार्यालय के अंदर से एक आदमी बाहर निकलता हुआ भी दिख रहा है लेकिन जब तक वह कुछ समझता बम फेंकने वाले शख्स इतने में फरार हो जाता है।



 बता दें कि इस घटना को वेल्लोर में पेरियार की मूर्ति तोड़ने की घटना को मिलाकर देखा जा रहा है। वेल्लोर में मंगलवार रात 6 मार्च को समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई वी रामासामी 'पेरियार' की मूर्ति कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। पुलिस का दावा है कि मूर्ति को नशे की हालत में दो शख्स ने तोड़ा है। पुलिस ने इस मामले मे दो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

Web Title: Tamilnadu Coimbatore petrol bomb hurled at Bjp office after periyar statue vandalised

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे