लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः भाजपा नेता पर दो महीने में हिंसा भड़काने वाले 18 ट्वीट करने का आरोप, तीसरी बार गिरफ्तार

By विशाल कुमार | Updated: October 18, 2021 13:13 IST

तमिलनाडु पुलिस ने कहा कि तमिलनाडु में एक 55 वर्षीय भाजपा नेता आर. कल्याणरमन ने पिछले दो महीनों में धर्म के आधार पर लोगों के बीच हिंसा भड़काने के इरादे से सिलसिलेवार तरीके से 18 ट्वीट किए.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता आर. कल्याणरमन ने पिछले दो महीने में धर्म के आधार पर लोगों के बीच हिंसा भड़काने के इरादे से 18 ट्वीट किए.पुलिस ने कहा कि उसके ट्विटर अकाउंट को निष्क्रिय करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.फरवरी, 2021 में कलेक्टर के आदेश पर गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था.

चेन्नई:तमिलनाडु में एक 55 वर्षीय भाजपा नेता आर. कल्याणरमन को सिलसिलेवार तरीके से नफरत फैलाने वाले ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, कल्याणरमन को विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच नफरत और दुश्मनी को बढ़ावा देने के लिए अपमानजनक ट्वीट पोस्ट करने के लिए केंद्रीय क्राइम ब्रांच के साइबरक्राइम शाखा ने गिरफ्तार किया है.

टोंडियारपेट के एक वकील गोपीनाथ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी. पुलिस ने कहा कि पिछले दो महीने में आरोपी ने धर्म के आधार पर लोगों के बीच हिंसा भड़काने के इरादे से 18 ट्वीट किए.

उस पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए) और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया और रविवार को एक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने कहा कि उसके ट्विटर अकाउंट को निष्क्रिय करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

कल्याणरमन को कोयंबटूर कलेक्टर के राजामणि के एक आदेश के बाद फरवरी, 2021 में गुंडा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था. तब कल्याणरमन पर मुसलमानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था.

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया था कि भाजपा नेता सार्वजनिक व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए प्रतिकूल गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं. जून में मद्रास हाईकोर्ट ने गुंडा एक्ट की धारा हटा दी थी.

इससे पहले 2016 में कल्याणरमन को अपने सोशल मीडिया पेज पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ इसी तरह की टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया गया था.

टॅग्स :तमिलनाडुBJPट्विटरTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं