लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक की सिंचाई परियोजना पर तमिलनाडु की आपत्ति ‘राजनीतिक जोखिम’: बोम्मई

By भाषा | Updated: July 4, 2021 21:50 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार जुलाई कर्नाटक के विधि और संसदीय मामलों के मंत्री बसवराज बोम्मई ने राज्य की सिंचाई परियोजना पर तमिलनाडु की आपत्ति को ‘राजनीतिक जोखिम’ करार देते हुए कहा कि प्रदेश इससे कानूनी रूप से लड़ेगा।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने तमिलनाडु के अपने समकक्ष को मेकेदातु परियोजना पर आपत्ति नहीं जताने की अपील करते हुए पत्र लिखा है और कहा है कि इस परियोजना से दोनों राज्यों को फायदा मिलेगा। बोम्मई ने इस पत्र पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद जताई है। बोम्मई ने कहा, ‘‘तमिलनाडु हमेशा ही पानी के मुद्दे पर कर्नाटक से आपत्ति जताता रहा है, चाहे वह कावेरी मुख्य धारा का मुद्दा हो या कावेरी बेसिन की छोटी धारा का हो। न्यायाधिकरण के आदेश और कावेरी बोर्ड के गठन के बाद उनके लिए मुश्किलें हो गईं।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मेकेदातु परियोजना कर्नाटक क्षेत्र के दायरे में होगा और डूब क्षेत्र भी राज्य के भीतर का ही होगा। यह पेयजल परियोजना है और इसका तमिलनाडु की साझेदारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरई मुरुगन ने शनिवार को कर्नाटक के एक अन्य सिंचाई परियोजना पर आपत्ति जताई और कहा कि मार्कंडेय नदी पर नए बांध से कृष्णागिरि जिले में लगभग 870 हेक्टेयर की भूमि पर सिंचाई प्रभावित होगी। उन्होंने केंद्र सरकार से एक न्यायाधिकरण गठित कर इस मुद्दे के समाधान की अपील की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा