लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के लापता मछुआरे सुरक्षित, कन्याकुमारी लाए जा रहे: तटरक्षक

By भाषा | Updated: April 29, 2021 14:16 IST

Open in App

कोच्चि, 29 अप्रैल भारतीय तटरक्षक ने बृहस्पतिवार को बताया कि ओमान तट के पास पिछले सप्ताह एक जहाज से टक्कर लगने के बाद तमिलनाडु के लापता 11 मछुआरे सुरक्षित हैं और उन्हें कन्याकुमारी लाया जा रहा है।

तटरक्षक ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘भारतीय तटरक्षक का जहाज ‘विक्रम’ मर्सिडीज नौका के 11 लोगों को ला रहा है। मछुआरों की नौका के साथ जहाज के तमिलनाडु में कन्याकुमारी के थेंगापट्टनम बंदरगाह पर एक मई को पहुंचने की संभावना है।’’

भारतीय तटरक्षक ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा था कि समुद्र और वायु मार्ग के जरिए चलाए गए अभियान में आईसीजी डोरनियर ने नौका को देखा और लापता मछुआरों से संपर्क किया।

तटरक्षक ने कहा, ‘‘नौका के सभी 11 सदस्य सुरक्षित हैं। नौका 24 अप्रैल को लापता हुई थी और भारतीय तटरक्षक, भारतीय नौसेना के जहाज तथा विमान उनका पता लगाने में जुटे थे।’’

साउथ एशियन फिशरमेन फ्रैटरनिटी (एसएएफएफ) ने कहा कि नौका के मालिक जोसेफ फ्रैंकलिन ने बुधवार सुबह सैटेलाइट फोन से अपनी पत्नी से बात की।

नौका मालिक की पत्नी से मिली सूचना के मुताबिक तटरक्षक ने तलाश अभियान चलाया और उन्हें ढूंढ निकाला।

एसएएफएफ के महासचिव फादर चर्चिल ने पीटीआई-भाषा को बताया कि समुद्र में दुर्घटना के बाद उनकी नौका डूब गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू