तमिलनाडु: विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए योगेंद्र यादव, पुलिस पर लगाया हाथापाई का आरोप
By स्वाति सिंह | Updated: September 8, 2018 14:17 IST2018-09-08T14:17:42+5:302018-09-08T14:17:42+5:30
योगेंद्र यादव ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट किया कि जब वह किसानों से मिलने जा रहे थे उनको पुलिस ने रोका और हाथापाई की।

तमिलनाडु: विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए योगेंद्र यादव, पुलिस पर लगाया हाथापाई का आरोप
नई दिल्ली, 8 सितंबर: आप के पूर्व नेता और समाजिक कार्यकर्त्ता योगेंद्र यादव को शनिवार को तमिलनाडु में हिरासत में लिया गया है।
वह तिरुवनामलाई में सलेम और चेन्नई के बीच बन रहे आठ लेन एक्सप्रेसवे योजना के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।
Tamil Nadu: Yogendra Yadav has been detained by police in Tiruvannamalai for protesting against the 8-lane Salem Chennai expressway. He has been taken to a nearby location along with other farmers who were protesting. (file pic) pic.twitter.com/Ww11KuMjZD
— ANI (@ANI) September 8, 2018
वहीं, योगेंद्र यादव ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट किया कि जब वह किसानों से मिलने जा रहे थे उनको पुलिस ने रोका और हाथापाई की।
इसके साथ ही उन्होंने लिखा 'तमिलनाडु पुलिस ने चेंगाम थाने में हिरासत में रखा है। हम एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध के लिए बुलाने पर आए थे।
लेकिन हमें किसानों से मिलने से भी रोका गया। इसके साथ ही हमारे फोन भी छीन लिए गए हैं। पुलिस ने हमारे साथ हाथा-पाई की फिर हमे पुलिस वैन में भरा गया।यह तमिलनाडु पुलिस के साथ हमारा पहला अनुभव था।'
This is why I am detained.
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) September 8, 2018
Farmers protesting against land acquisition for chennai- Selam highway (there already are 3 roads connecting these two).
Came here to do fact finding about acquisition & allegations of reign of terror by TN police.
Now I don't need to do fact finding! pic.twitter.com/gTl1RqhFlz
वहीं योगेंद्र ने पुलिस पर यह आरोप लगाया है कि वह उन्हें किसानों से मिलने नहीं दे रही थी। विरोध करने के दौरान पुलिस ने उनके फोन छीने और बद्तमीजी के साथ मारपीट भी की।
उन्होंने इससे जुड़ी एक वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर भी शेयर की है।
Status of acquisition process:
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) September 8, 2018
Notice issued, objections invited, govt yet to settle objections. So, no final decision on acquisition yet.
Still police and administration is pressuring farmers to accept, refusing to allow gram sabha resolutions and harassing anyone who protests. pic.twitter.com/yQrE0df6Zr
उन्होंने इस घटना से जुड़ी एक वीडियो अपने ट्वीटर हैंडल पर भी शेयर की है।
While we were being stopped and detained pic.twitter.com/yJPlskyE8y
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) September 8, 2018
बता दें कि तमिलनाडु में दस हजार करोड़ लगा के एक लेन बनाया जा रहा है। इसको लेकर स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वालों में ज्यादातर किसान हैं। क्योंकि अगर यह निर्माण होता है तो किसानों को अपनी जमीन खोने का डर है।
इसी बीच किसानों के हक की आवाज उठाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव उनके समर्थन में तमिलनाडु पहुंचे थे। लेकिन पुलिस का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से विरोध प्रदर्शन करने की कोई अनुमति नहीं ली।