लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु ऑनलाइन रमी खेलों पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून बनाएगा: मंत्री

By भाषा | Updated: August 4, 2021 21:14 IST

Open in App

चेन्नई, चार अगस्त तमिलनाडु के कानून मंत्री एस रघुपति ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार लोक कल्याण को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन गेम रमी और पोकर पर प्रतिबंध लगाने के लिए जल्द ही कानून बनाएगी।

मंत्री के बयान से पहले मद्रास उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु गेमिंग एवं पुलिस कानून (संशोधन) अधिनियम 2021 के भाग दो को असंवैधानिक घोषित कर दिया, जो साइबरस्पेस में सट्टेबाजी या दांव लगाने वाले खोलों को प्रतिबंध करता है। अदालत ने संशोधन को खारिज कर दिया।

मंत्री ने कहा कि अदालत ने राज्य को बिना किसी कमी के एक और कानून पारित करने की स्वतंत्रता दी है। रघुपति ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मंगलवार को ही निर्देश दिया था कि ऐसे ऑनलाइन गेम पर बिना किसी देरी के प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून बनाया जाए।

मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुरूप जल्द ही ऑनलाइन रमी और इसी तरह के खेलों पर प्रतिबंध लगाने का कानून बनाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां