लाइव न्यूज़ :

दो से 18 साल तक के बच्चों को कोविड-19 रोधी टीका देने वाला पहला राज्य होगा तमिलनाडु: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:00 IST

Open in App

कोयंबटूर, 13 अक्टूबर तमिलनाडु देश का पहला राज्य होगा जहां दो से 18 साल तक के बच्चों को कोविड-19 रोधी टीका दिया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने बुधवार को यह बयान दिया। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र सरकार ने टीके पर औपचारिक घोषणा कर दी है और विशेषज्ञों की राय के लिए प्रस्ताव भेजा है तथा एक बार तमिलनाडु को मंजूरी मिलने के बाद यह पहला राज्य होगा जहां बच्चों को टीका दिया जाएगा।

केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने भारत बायोटेक के टीके को कुछ शर्तों के साथ, दो से 18 साल के बच्चों को देने के वास्ते आपातकालीन अनुमति देने का सुझाव दिया है। अगर टीके को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से स्वीकृति मिल जाती है तो यह जायडस कैडिला के ‘जायकोव-डी’ के बाद दूसरा टीका होगा जिसे 18 वर्ष की आयु से कम के लोगों के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी जाएगी।

सुब्रमण्यम ने कहा कि केंद्र द्वारा मंजूरी मिलने के बाद तमिलनाडु पहला राज्य था जहां गर्भवती महिलाओं को टीका दिया गया। उन्होंने कहा कि अब तक ऐसी पांच लाख महिलाओं को टीका दिया जा चुका है। सुब्रमण्यम, कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए यहां आए हैं।

उन्होंने कहा कि कोयंबटूर की 93 प्रतिशत जनसंख्या को टीके की पहली खुराक तथा 37 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है और ऐसा करने वाला वह राज्य का पहला जिला है। मंत्री ने कहा कि घर-घर पहुंचने की सेवा के जरिये सौ प्रतिशत घरों तक पहुंचने के लिए शहर के पांच जोन में पांच मोबाइल वैन शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि पांच बड़े टीकाकरण शिविर के जरिये 5.51 लाख से ज्यादा लोगों को टीका दिया जा चुका है।

नीट प्रवेश परीक्षा के बारे में पूछे जाने सुब्रमण्यम ने कहा कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस परीक्षा को समाप्त करने के लिए 12 अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान