लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु से रात में मुल्लापेरियार बांध से पानी नहीं छोड़ने को कहा जाएगा : केरल मंत्री

By भाषा | Updated: November 30, 2021 16:49 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 नवंबर केरल के जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टीन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार को रात में मुल्लापेरियार बांध से पानी छोड़ने से बचने के लिए कहा जाएगा जैसा कि सोमवार देर रात को किया गया था।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु ने देर रात करीब ढाई बजे में सूचित किया वह अपने जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बांध के दो फाटक खोलेगा।

उन्होंने कहा कि इसके बाद, उसने सुबह पांच बजे से नौ बजे के बीच और शटर खोल दिए क्योंकि बांध में पानी 142 फुट तक पहुंच गया था। उन्होंने यह भी कहा कि जलाशय के नौ शटर खोले जाने के बाद प्रति सेकंड लगभग 1.6 लाख लीटर पानी छोड़ा गया। नतीजतन, मुल्ला पेरियार बांध का जलस्तर ऊपर चला गया और खतरे के निशान के करीब पहुंच गया।

मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु सरकार और केंद्रीय जल आयोग को सूचित किया जाएगा कि इस तरह रात में पानी छोड़ने से केरल में बचाव अभियान या तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं और इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।

ऑगस्टीन ने कहा कि इस पहलु की जानकारी पहले भी तमिलनाडु को दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि रात में भारी बारिश की संभावना होती है, तो इसका अनुमान लगाकर, दिन के समय बांध से पानी पहले ही छोड़ा जा सकता है और कहा कि इसकी सूचना पड़ोसी राज्य की सरकार को दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos