लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु ने टीकों की कीमत में ‘‘अनुचित’’ अंतर पर जताई चिंता, केंद्र से खुराकों की आपूर्ति की अपील की

By भाषा | Updated: April 26, 2021 18:30 IST

Open in App

चेन्नई, 26 अप्रैल तमिलनाडु ने केंद्र और राज्य सरकारों के लिए कोविड-19 टीकों की अलग-अलग कीमत तय करने के ‘‘अनुचित’’ तंत्र का विरोध करते हुए सोमवार को कहा कि इससे राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव पड़ेगा।

राज्य ने केंद्र सरकार से इन टीकों की खुराकों की आपूर्ति करने की अपील की।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि राज्यों की यह अपेक्षा उचित है कि भारत सरकार कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण में टीकों की आपूर्ति करे।

टीकाकरण के एक मई से शुरू हो रहे तीसरे चरण से पहले पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में सुझाव दिया कि केंद्र ‘‘संभावित आयात समेत टीकों की आपूर्ति के वैकल्पिक स्रोत भी तलाश सकता है, ताकि आगामी सप्ताह में देश में सुचारू एवं शीघ्र टीकाकरण सुनिश्चित हो सके।’’

देशभर में एक मई से 18 साल और इससे अधिक आयु के लोग टीकाकरण के लिए पात्र हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 टीकाकरण के अगले चरण में एक नई नीति अपनाने की घोषणा की है, जिसके तहत 18 वर्ष से 45 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए टीके खरीदने और लगाने की जिम्मेदारी राज्यों को सौंपी गई है।

राज्य सरकारें पूर्व निर्धारित कीमत पर विनिर्माताओं से ये टीके खरीदेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह कीमत उस कीमत से स्पष्ट रूप से अलग होगी, जो भारत सरकार टीकों की आपूर्ति के लिए भुगतान कर रही है। कुछ विनिर्माताओं ने राज्यों सरकारों के लिए पहले ही अधिक दाम की घोषणा कर दी है।’’

उन्होंने कहा कि इस प्रकार अलग-अलग कीमत तय करने का तंत्र ‘‘स्वाभाविक रूप से अनुचित’’ है, क्योंकि इससे राज्यों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘यह अन्याय है, क्योंकि राज्यों के पास केंद्र सरकार की अपेक्षा कम वित्तीय संसाधन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर