लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विस चुनाव: एएमएमके ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

By भाषा | Updated: March 12, 2021 20:00 IST

Open in App

चेन्नई, 12 मार्च अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला के भतीजे टी टी वी दिनाकरण के नेतृत्व वाले अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) ने शुक्रवार को अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 130 उम्मीदवारों की तीसरी सूची शुक्रवार को जारी की।

एएमएमके अब तक 195 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

एएमएमके के सहयोगियों में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम शामिल हैं और उन्हें क्रमशः छह और तीन सीटें आवंटित की गई हैं।

दिनाकरण ने शुक्रवार को 130 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को जारी किया। पार्टी 65 नामों की घोषणा पहले ही कर चुकी है।

पार्टी प्रमुख कोविलापट्टी से अन्नाद्रमुक के स्थानीय नेता और सूचना मंत्री कदम्बुर राजू के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए छह अप्रैल को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब