लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के विरुद्धनगर में हादसा, आतिशबाजी कारखाने में विस्फोट, 15 की मौत, 36 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2021 12:40 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। घटना में मृतकों को 2 लाख और गंभीर रूप से घायल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के सीएम ईके पलानीस्वामी ने मृतकों के परिवारों को 3-3 लाख रुपए मदद की घोषणा की।पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब आतिशबाजी बनाने के लिए कुछ रसायनों को मिलाया जा रहा था।आग को बुझाने के लिए विभिन्न स्थानों से दस दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया है।

विरुद्धनगरः विरुद्धनगर जिले के सत्तूर में एक निजी आतिशबाजी कारखाने में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 11 श्रमिकों की मौत हो गई। इस हादसे में 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। घटना में मृतकों को 2 लाख और गंभीर रूप से घायल को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। तमिलनाडु के सीएम ईके पलानीस्वामी ने मृतकों के परिवारों को 3-3 लाख रुपए मदद की घोषणा की है, साथ ही गंभीर रूप से घायलों को राज्य सरकार के द्वारा 1-1 लाख देने की घोषणा की। 

पुलिस ने बताया कि अच्छनकुलम गांव में स्थित इस पटाखा फैक्टरी में पटाखे बनाने के लिए कुछ रसायनों को मिलाया जा रहा था, तभी यह विस्फोट हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर शोक प्रकट किया है।

मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि, जबकि पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री जन राहत कोष से तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। विस्फोट के चलते फैक्टरी की इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पलानीस्वामी ने पहले दिए एक बयान में कहा था कि 11 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गए। बाद में पुलिस ने कहा कि अस्पताल में भर्ती चार और लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ने उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए घटना की जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, “तमिलनाडु के विरुद्धनगर में पटाखा फैक्टरी में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे आशा है कि घायल लोग जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब आतिशबाजी बनाने के लिए कुछ रसायनों को मिलाया जा रहा था। अच्छानकुलम गांव स्थित कारखाने में लगी आग को बुझाने के लिए विभिन्न स्थानों से दस दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया है।

अधिकारी पीड़ितों की सहायता के लिए लगातार काम कर रहे हैं।” उन्होंने लिखा,“तमिलनाडु के विरुद्धनगर में आग लगने की घटना में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की गई है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।” पलानीस्वामी ने घटना पर शोक प्रकट करते हुए कहा, ‘‘मुझे यह जानकर दुख हुआ कि विस्फोट में 36 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों को इन लोगों की चिकित्सा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।”

उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है और जिलाधिकारी विरुद्धनगर को मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने कहा गया है।

पुरोहित ने कहा कि वह दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध एवं दुखी हैं और घायलों के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं । उन्होंने राजभवन से जारी एक बयान में कहा , ‘‘ मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जो अपने प्रियजनों को खोने से दुखी हैं।’’

राहुल ने ट्वीट कर कहा,“ तमिलनाडु के विरुद्धनगर में पटाखा फैक्टरी में आग लगने की घटना में मरने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। यह दिल दहला देने वाली घटना है। मैं राज्य सरकार से तत्काल बचाव कार्य करने, सहायता और राहत प्रदान करने की अपील करता हूं।”

टॅग्स :तमिलनाडुनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान