लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: आपदा की 16वीं वर्षगांठ पर सुनामी पीड़ितों को याद किया गया

By भाषा | Updated: December 26, 2020 19:01 IST

Open in App

चेन्नई, 26 दिसंबर तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों एवं पड़ोसी प्रदेश पुदुचेरी में शनिवार को सुनामी की 16वीं बरसी पर इसके पीड़ितों को याद किया गया। वर्ष 2004 में आई इस भयावह प्राकृतिक आपदा में हजारों लोगों की जान चली गई थी।

पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और तमिलनाडु के मत्स्य पालन मंत्री डी जयकुमार ने अलग-अलग कार्यक्रमों में सुनामी के दौरान जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जयकुमार ने कासिमेदु बंदरगाह क्षेत्र में मोमबत्तियां जलाकर पीड़ितों को याद किया और समुद्र के पानी में पुष्प अर्पित किए।

नारायणसामी ने भी समुद्र किनारे बनाई गई रेत की मूर्ति के समक्ष दूध एवं पुष्प अर्पित किए।

तमिलनाडु एवं पुदुचुरी में विभिन्न मछुआरा संगठनों एवं आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने भी अपनों को श्रद्धांजलि दी।

इन स्थानों पर अपने प्रियजनों के प्रति स्नेह एवं सम्मान दर्शाने के लिए दूध एवं पुष्प अर्पित किए जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि 26 दिसंबर 2004 को आई सुनामी के दौरान कम से कम 7,000 लोगों की मौत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos