लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 10 अक्टूबर को 30,000 शिविरों के जरिये होगा सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:12 IST

Open in App

चेन्नई, पांच अक्टूबर तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यम ने मंगलवार को बताया कि राज्य में 10 अक्टूबर को 30,000 शिविरों के जरिये सबसे बड़ा कोविड रोधी टीकाकरण अभियान आयोजित किया जाएगा।

सुब्रमण्यम ने पत्रकारों से कहा कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग 12 सितंबर से हर रविवार को 20,000 इलाकों में मेगा टीकाकरण शिविर आयोजित कर रहा है और 10 अक्टूबर की कवायद इसका पांचवां संस्करण होगा।

उन्होंने कहा कि मगर यह टीकाकरण शिविरों की संख्या की वजह से सबसे बड़ा अभियान होगा जिसके तहत राज्यभर में 30 हजार शिविर स्थापित किए जाएंगे।

मंत्री ने कहा, “ फिलहाल हमारे पास स्टॉक में टीकों की करीब 24 लाख खुराक हैं और केंद्र से नौ लाख और खुराकें मिलने की उम्मीद है। जिसके बाद कुल 33 लाख खुराक हो जाएंगी। हम उम्मीद कर रहे हैं कि शनिवार शाम तक हमारे पास 25 लाख खुराक होंगी ताकि हम पांचवां में विशाल टीकाकरण शिविर आयोजित कर सकें।”

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की 64 प्रतिशत आबादी को टीके की पहली खुराक और 22 प्रतिशत जनसंख्या को टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य समुदाय के सुरक्षा मानक के मुताबिक 70 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किया जाना चाहिए और ‘हम अक्टूबर अंत उस आंकड़ें तक पहुंच सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह