लाइव न्यूज़ :

भाजपा को सत्ता से बाहर रखकर, मुख्यमंत्री को हटाकर भारत को राह दिखाये तमिलनाडु: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: March 1, 2021 14:51 IST

Open in App

नागरकोइल (तमिलनाडु), एक मार्च कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु को भाषा एवं संस्कृति विरोधी ताकतों और ‘‘एक संस्कृति, एक राष्ट्र और एक इतिहास’’ की अवधारणा पेश करने वालों को दूर रखने में भारत को राह दिखानी चाहिए।

राहुल गांधी ने राज्य के तीन दिवसीय दौरे में यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास ने दिखा दिया है कि तमिलनाडु में तमिल लोगों के अलावा कोई और सत्ता में नहीं आ सकता।

234 विधानसभा सीटों वाले तमिलनाडु में छह अप्रैल को चुनाव होने हैं। कांग्रेस द्रमुक नीत गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है।

गांधी ने यहां लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ये चुनाव भी यही चीज दिखाएंगे कि केवल वही व्यक्ति तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बन सकता है, तो तमिल लोगों का प्रतिनिधित्व करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे झुकने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री (के पलानीस्वामी) ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे। मुख्यमंत्री को राज्य के लोगों के आगे झुकना चाहिए।’’

गांधी ने कहा कि आरएसएस और मोदी ‘‘तमिल भाषा और संस्कृति का अपमान’’ करते हैं तथा लोगों को उन्हें यहां अपने पैर जमाने नहीं देने चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी एक संस्कृति, एक राष्ट्र, एक इतिहास और एक नेता की बात करते हैं।’’

गांधी ने कहा, ‘‘क्या तमिल भारतीय भाषा नहीं है? क्या बांग्ला भारतीय भाषा नहीं है? क्या तमिल संस्कृति भारतीय संस्कृति नहीं है? इस चुनाव में यही लड़ाई लड़ी जा रही है।’’

वायनाड से सांसद ने कहा, ‘‘जिस तरह भारत की सभी भाषाओं और धर्मों की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है, उसी तरह तमिल भाषा, संस्कृति एवं इतिहास की रक्षा करना भी मेरा कर्तव्य है।’’

उन्होंने केंद्र में भाजपा नीत सरकार और राज्य की पलानीस्वामी सरकार पर तमिल भाषा, संस्कृति एवं परम्परा का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया।

गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘हमारे पास यहां ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जो मोदी की कही हर बात पर हामी भर देते हैं। मुख्यमंत्री तमिलनाडु के लोगों की नहीं, बल्कि मोदी की इच्छा का प्रतिनिधित्व करते हैं।’’

गांधी ने कन्याकुमारी में दिवंगत कांग्रेस नेता एच वसंत कुमार के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा