लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु ने ओमीक्रोन के पुष्ट मामलों की घोषणा के लिए केंद्र की अनुमति मांगी

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:09 IST

Open in App

चेन्नई, 27 दिसंबर तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को केंद्र से अनुरोध किया कि वह ओमीक्रोन के पुष्ट मामलों की घोषणा करने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) से रिपोर्ट की प्रतीक्षा करने के बजाय विशेष मामले के तौर पर राज्य सरकार को अनुमति दे। इस संस्थान को जीनोम अनुक्रमण पर विशेषज्ञता हासिल है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री एम. सुब्रमण्यम ने आवश्यक अनुमोदन की मांग को दोहराते हुए दावा किया कि जब तक एनआईवी नमूनों की पुष्टि करता है, तब तक राज्य में जांच में संक्रमण की पुष्टि करने वालों को इलाज के बाद छुट्टी मिल जाती है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "व्यावहारिक रूप से, जब तक नमूनों की पुष्टि हो जाती है, तब तक संक्रमित व्यक्ति का इलाज किया जाता है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाती है।’’ उन्होंने दलील दी कि केंद्र सरकार को तमिलनाडु को एक विशेष मामले के रूप में अनुमति देनी चाहिए, ताकि वह ओमीक्रोन मामलों पर दैनिक अपडेट प्रदान कर सके।

सुब्रमण्यम ने शहर के दौरे पर आए विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम की बैठक में यहां राज्य के स्वामित्व वाली प्रयोगशाला को अनुमति देने का मुद्दा उठाया।

मंत्री ने कहा कि चार सदस्यीय केंद्रीय टीम ने यहां राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में ओमीक्रोन वार्ड के अलावा ऑक्सीजन उत्पादन इकाई और भंडारण सुविधा का निरीक्षण किया। टीम में डॉ विनीता, डॉ पुरबासा, डॉ एम संतोष कुमार और डॉ दिनेश बाबू शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों