लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: 17 साल की छात्रा की मौत के मामले में गिरफ्तार स्कूल प्रिंसिपल और दो शिक्षकों को 15 दिन की रिमांड, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2022 08:46 IST

तमिलनाडु के एक निजी आवासीय स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की 13 जुलाई को छात्रावास परिसर में मृत पाई गई थी। इसके बाद हिंसा भड़क गई थी।

Open in App

कल्लाकुरिची: तमिलनाडु में कल्लाकुरिची के पास स्थित एक स्कूल में छात्रा की मौत के मामले में गिरफ्तार स्कूल सचिव, प्रिंसिपल और दो शिक्षकों को 15 दिन की रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 17 जुलाई को हुई हिंसक घटनाओं में शामिल होने और स्कूल में तोड़फोड़ करने के आरोप में 329 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है। 

इस बीच, मद्रास उच्च न्यायालय ने राज्य के पुलिस प्रमुख सी सैलेंद्र बाबू को दंगाइयों की पहचान करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने तथा कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। अदालत ने 17 वर्षीय छात्रा के शव का फिर पोस्टमॉर्टम कराने का भी आदेश दिया जिसकी मौत से हिंसा भड़की गई। 

हालांकि अदालत ने पुन: पोस्टमॉर्टम के लिए पसंद के डॉक्टर को शामिल करने के छात्रा के पिता का अनुरोध खारिज कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, हिंसा के सिलसिले में रविवार को 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि स्कूल प्रबंधन में वरिष्ठ पदों पर आसीन एक महिला एवं दो पुरुषों को छात्रा की मौत के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। 

शिक्षकों पर छात्रा को प्रताड़ित करने के आरोप

छात्रा के परिवार ने गणित और रसायन शास्त्र पढ़ाने वाले दो शिक्षकों पर लड़की को पढ़ाई के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। कल्लाकुरिची से करीब 15 किलोमीटर दूर चिन्नासेलम के कनियामूर इलाके में एक निजी आवासीय स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की 13 जुलाई को छात्रावास परिसर में मृत पाई गई थी। कल्लाकुरिची चेन्नई से लगभग 260 किलोमीटर दूर है। 

लड़की का कमरा छात्रावास की तीसरी मंजिल पर था। उसने ऊपरी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से संकेत मिला है कि मौत से पहले लड़की को कई चोटें आई थीं। पुलिस ने 17 जुलाई को हिंसा के बाद मामला दर्ज किया एवं जांच शुरू की। यह मामला अब सीबी-सीआईडी को सौंप दिया गया है। 

लड़की के माता-पिता, रिश्तेदार और पेरियानासलूर के लोग उसकी मौत के मामले में तरह-तरह की आशंकाएं जताते हुए न्याय की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। कल्लाकुरिची और कुड्डालोर, दोनों जिलों में प्रदर्शन जारी है। स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने 16 जुलाई को लगातार चौथे दिन प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया था।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :Tamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया