लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: शरणार्थी शिविर के बाहर रहने वाले शरणार्थियों को सहायता राशि देने की योजना की शुरुआत

By भाषा | Updated: June 19, 2021 18:24 IST

Open in App

चेन्नई, 19 जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर शरणार्थी शिविरों के बाहर रहने वाले 13,553 श्री लंकाई तमिल शरणार्थी परिवारों में से प्रत्येक को चार हजार रुपये की सहायता राशि देने की योजना की शनिवार को शुरुआत की।

पहली बार शुरू की गई इस योजना से सरकारी शरणार्थी शिविरों में रहने वाले श्री लंकाई शरणार्थियों को लाभ मिलेगा और सरकारी खजाने पर 5.42 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

एक आधिकारिक आदेश में कहा गया कि चेन्नई में रहने वाले अनिवासी तमिलों के कल्याण और पुनर्वास के आयुक्तालय द्वारा यह जानकारी दी गई कि शिविरों के बाहर रहने वाले लंकाई तमिल शरणार्थियों को कोई सरकारी सहायता नहीं दी जा रही है जिसके बाद तमिलनाडु सरकार ने आदेश जारी किया और 5.42 करोड़ रुपये आवंटित किए।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने योजना की शुरुआत की और आज पांच परिवारों को सहायता राशि बांटी। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण, अनिवासी तमिल कल्याण, शरणार्थी मंत्री के एस मस्तान, मुख्य सचिव वी इराई अन्बू, लोक (पुनर्वास) विभाग सचिव डी जगन्नाथन और अनिवासी तमिल कल्याण एवं पुनर्वास आयुक्त जेसिंथा लाजरूस उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?