लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: नीट परीक्षा में कम अंक आने से दुखी छात्र ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:41 IST

Open in App

सलेम (तमिलनाडु), छह नवंबर राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) में कम अंक मिलने से अवसाद में आए 20 वर्षीय एक छात्र ने यहां आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार वदगुमारै के निवासी सुभाषचंद्र बोस ने नीट परीक्षा दी थी जिसके नतीजे चार दिन पहले घोषित किये गए थे। इस परीक्षा में बोस को कम अंक मिले थे और कथित तौर पर इससे हताश होकर बोस ने दो नवंबर को कीटनाशक खा लिया। छात्र के माता पिता उसे अथुर के सरकारी अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि बोस की हालत गंभीर थी इसलिए उसे सलेम के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे उसकी मौत हो गई।

छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसके कई रिश्तेदार एकत्र हुए। इस घटना पर आक्रोश व्यक्त करने के साथ ही अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता के. पलानीस्वामी ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने छात्रों से आग्रह किया कि वे इस तरह का ‘गलत’ कदम न उठाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos