लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 4,013 मामले आए; कर्नाटक में 2,082, तेलंगाना में 848 मामले आए

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:27 IST

Open in App

चेन्नई/बेंगलुरु/हैदराबाद, तीन जुलाई तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के नए मामलों में और गिरावट दर्ज की गई। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4,013 मामले आए और 115लोगों की मृत्यु हुई, जबकि कर्नाटक में संक्रमण के 2,082 मामले और तेलंगाना में 848 नए मामले आए।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में संक्रमण के कुल 24,92,420 मामले हो गए हैं और मरने वालों की संख्या 32,933 हो गई।

एक बुलेटिन में कहा गया है कि 4,724 लोगों को आज छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 24,23,606 हो गई, जबकि अब राज्य में 35,881 मरीजों की इलाज चल रहा है।

इस बीच, राज्य ने कडलूर जिले में आयोजित एक शिविर में गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण शुरू किया।

राज्य में 21 मई को अधिकतम दैनिक मामले आए थे। उस दिन संक्रमण के 36,184 मामले आए थे। उसके बाद से उसमें लगातार गिरावट आ रही है।

इस बीच, कर्नाटक में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या शनिवार को घटकर 50,000 से नीचे आ गई, अब यह संख्या 48,116 है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में शनिवार को संक्रमण के 2,082 मामले आए तथा 86 लोगों की मौत हुई, जिससे कुल मामले और मृतक संख्या क्रमशः 28,52,079 और 35,308 हो गई।

राज्य में 7,751 और मरीजों के ठीक होने से कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 27,68,632 हो गई।

इसके अलावा, एक और दक्षिणी राज्य तेलंगाना में शनिवार को कोविड-19 के 848 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 6,26,085 तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण छह और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 3,684 हो गई।

राज्य सरकार के एक बुलेटिन में कहा गया है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में सबसे अधिक 98 मामले आए, इसके बाद नलगोंडा में 66 और सूर्यापेट जिले में 58 मामले आए हैं।

राज्य में 1,114 और लोगों के संक्रामक बीमारी से ठीक होने के साथ शनिवार को स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 6,09,947 हो गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि तेलंगाना में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 12,454 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित