लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री से श्रीलंका के खिलाफ कदम उठाने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: March 21, 2021 22:53 IST

Open in App

चेन्नई, 21 मार्च तमिलनाडु के राजनीतिक दलों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रविवार को अनुरोध किया कि भारत को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में जवाबदेही और मेल-मिलाप प्रस्ताव आदि के संबंध में श्रीलंका के खिलाफ कदम उठाने चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की सोमवार को होने वाली बैठक में प्रस्ताव पर श्रीलंका को भारत से समर्थन मिलने की आशा है, ऐसी खबरों के बीच द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी से तमिलों और तमिलनाडु के लोगों को बहुत सदमा पहुंचा है।

एमडीएमके और पीएमके ने भी प्रस्ताव पर श्रीलंका के खिलाफ भारत से समर्थन की मांग की है।

हाल ही में श्रीलंका ने आशा जतायी है कि जब वह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में अपना जवाबदेही और मेल-मिलाप संबंधी ताजा प्रस्ताव रखेगा तो उसे भारत का साथ मिलेगा।

स्टालिन ने कहा कि भारत को श्रीलंका के पक्ष में कदम नहीं उठाना चाहिए क्योंकि वह श्रीलंकाई तमिलों के साथ ‘अन्याय होगा।’’

उन्होंने एक बयान में कहा कि भारत को जवाबदेही और मेल-मिलाप संबंधी प्रस्ताव पर श्रीलंका के खिलाफ मतदान करना चाहिए।

एमडीएमके प्रमुख और राज्यसभा सदस्य वाइको ने कहा कि भारत को श्रीलंका के खिलाफ प्रस्ताव का साथ देना चाहिए और भाजपा-नीत केन्द्र सरकार को तमिलों की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

पीएमके नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अंबूमणि रामदास ने भी प्रस्ताव में श्रीलंका के खिलाफ जाने का अनुरोध करते हुए कहा है कि भारत को मानवाधिकार और शांति के पक्ष में खड़ा होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान