लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु पुलिस ने पूर्व मंत्री भालाजी की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज की

By भाषा | Updated: December 19, 2021 20:46 IST

Open in App

विरुधुनगर/चेन्नई, 19 दिसंबर अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे के टी राजेंद्र भालाजी को नौकरी घोटाले से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। वहीं, मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा है कि भालाजी कानूनी रूप से इस मामले का सामना करेंगे।

विरुधुनगर जिले के पुलिस सूत्रों ने बताया कि मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा 17 दिसंबर को भालाजी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के साथ ही पुलिस ने मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छह विशेष टीम के गठन के अलावा तलाशी अभियान तेज कर दिया है। बताया जाता है कि भालाजी उच्चतम न्यायालय जाने की संभावना जैसे कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व मंत्री के कुछ रिश्तेदारों और कार चालक से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है और पुलिस सभी उपलब्ध सुरागों का पता लगा रही है। भालाजी ने ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) नेतृत्व वाली सरकार (2016-21) में दूध और डेयरी विकास विभाग संभाला था।

नौकरी घोटाले पर यहां पुलिस का मामला भालाजी, उनके दो निजी सहायकों और एक सहयोगी के खिलाफ है। अब तक कम से कम 23 पीड़ितों की पहचान की गई है। उन्हें राज्य सरकार के विभागों, उपक्रमों में विभिन्न नौकरियों का वादा किया गया था, जिसमें राज्य द्वारा संचालित डेयरी सहकारी ‘आविन’ भी शामिल था।

अन्नाद्रमुक नेता डी जयकुमार ने पूर्व मंत्री के फरार होने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि भालाजी विधि विशेषज्ञों से परामर्श कर कानूनी रूप से मामले का सामना करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह