लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु ने मुल्लापेरियार बांध के नौ दरवाजे खोले

By भाषा | Updated: December 8, 2021 11:16 IST

Open in App

इडुक्की (केरल), आठ दिसंबर केरल में बुधवार सुबह मुल्लापेरियार बांध के नौ दरवाजे खोल दिए गए क्योंकि इसके जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा था। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

तमिलनाडु ने सुबह पांच बजकर 15 मिनट पर 30 सेंटीमीटर तक चार दरवाजे खोले और बाद में सुबह छह बजे एक और दरवाजा खोलने के साथ इसे 60 सेमी. तक उठाया। बाद में बांध के चार और दरवाजे खोले गए और इन्हें 60 सेमी. तक उठाया दिया गया ताकि जलाशय में बढ़ रहे जलस्तर के मद्देनजर 7141.59 क्यूसेक पानी छोड़ा जाए।

तमिलनाडु के अधिकारियों ने दरवाजा खोलने का निर्णय लिया क्योंकि इस सौ साल से ज्यादा पुराने बांध का जलस्तर सुबह सात बजे 141.85 फुट तक पहुंच गया था। बाद में तमिलनाडु ने सुबह नौ बजे तीन दरवाजे बंद कर दिया।

इसी बीच, इडुक्की जिला प्रशासन ने पेरियार नदी के तट पर रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने को कहा है। तमिलनाडु ने सोमवार रात जलाशय में बढ़ रहे जलस्तर के मद्देनजर 12654.09 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए मुल्लापेरियार बांध के नौ दरवाजे खोल दिए थे और फिर रात 10 बजे के बाद तीन दरवाजे बंद कर दिए गए। रात में बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने की घटना से जिले में पेरियार नदी के किनारे रहने वाले लोग घबरा गए क्योंकि उनके घरों में पानी घुसना शुरू हो गया था।

केरल की माकपा नीत एलडीएफ सरकार यूडीएफ नीत विपक्षी मोर्चा और पेरियार नदी के किनारे रहने वाले लोगों के निशाने पर है। वे तमिलनाडु द्वारा देर रात पानी छोड़े जाने की घटना पर सरकार की ‘ निष्क्रियता’ पर सवाल कर रहे हैं।

दरअसल, मुल्लापेरियार बांध केरल के इडुक्की जिले में स्थित है लेकिन इसका संचालन तमिलनाडु के हाथों में है।

इडुक्की जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस बीच मंगलवार सुबह चेरूथोनी बांध के तीसरे दरवाजे को खोला गया था और यह अब भी खुला रहेगा क्योंकि इडुक्की जलाशय में बुधवार को जलस्तर 2401.36 फुट तक पहुंच गया। इडुक्की जिला प्रशासन ने इडुक्की जलाशय में बढ़ रहे जलस्तर के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित