तमिलनाडु : मरने के बाद अंग दान कर दो लोगों को नया जीवन दे गया एक व्यक्ति

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:33 IST2021-06-21T17:33:17+5:302021-06-21T17:33:17+5:30

Tamil Nadu: One person gave new life to two people by donating organs after death | तमिलनाडु : मरने के बाद अंग दान कर दो लोगों को नया जीवन दे गया एक व्यक्ति

तमिलनाडु : मरने के बाद अंग दान कर दो लोगों को नया जीवन दे गया एक व्यक्ति

चेन्नई, 21 जून तमिलनाडु के सेलम में सड़क दुर्घटना के बाद दिमागी तौर पर मृत घोषित किए गए एक 27 साल के व्यक्ति के परिजनों ने बड़ा दिल दिखाते हुए उसके अंग दान करने का फैसला किया, जिसके परिणामस्वरूप चेन्नई के दो लोगों को नया जीवन मिल सका। एमजीएम हेल्थकेयर ने सोमवार यह जानकारी दी।

दरअसल, सेलम के रहने वाले एक व्यक्ति को सड़क दुर्घटना में मस्तिष्क में गहरी चोट लगी जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एमजीएम हेल्थकेयर की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक अस्पताल के चिकित्सकों ने उस व्यक्ति को दिमागी तौर पर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृत व्यक्ति के परिजन उसके अंगों को दान करने को लेकर सहमत हो गए। हवाई मार्ग के जरिए उसके फेफड़ों और दिल को चेन्नई लाया गया, जहां अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार दो लोगों में अंगों का प्रत्यारोपण किया गया जिससे उनको नया जीवन मिल सका। दोनों मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tamil Nadu: One person gave new life to two people by donating organs after death

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे