लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मंत्री ने उत्तर भारतीयों पर साधा निशाना, कहा उन्होंने द्रमुक को वोट नहीं किया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 23:55 IST

Open in App

चेन्नई, 26 मई तमिलनाडु के मंत्री पी के शेखर बाबू ने यहां रहने वाले उत्तर भारतीयों पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों सहित पिछले कुछ वर्षों के दौरान उन्होंने द्रमुक को वोट नहीं दिया है।

बाबू ने कहा कि हालांकि पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों ने उनके लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे क्योंकि वे उन्हें ‘‘हमारे बीच में से एक’’ मानते हैं।

बाबू की टिप्पणी की भाजपा और कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने कड़ी आलोचना की।

हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ सहायता विभाग के मंत्री बाबू ने कहा कि हालांकि उनसे पूछा जाता रहा है कि वह उनके लिए काम क्यों करते हैं क्योंकि उन्होंने द्रमुक को वोट नहीं दिया, उनका जवाब रहता है कि वे भी इसी मिट्टी के पुत्र हैं और यही पार्टी का भी रुख है।

उन्होंने कहा कि द्रमुक का उत्तर भारतीय लोगों के लिए काम इस सिद्धांत पर आधारित है कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि, एक विधायक या मुख्यमंत्री सभी लोगों के लिए समान होता है, भले ही किसी ने चुनाव जीतने वाली पार्टी के पक्ष में मतदान किया हो या नहीं।

उत्तर चेन्नई के कई क्षेत्रों, विशेष रूप से हार्बर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग रहते हैं, जो मूल रूप से राजस्थान से हैं, वहीं कुछ गुजरात के मूल निवासी हैं।

द्रमुक के जिला सचिव (चेन्नई-पूर्व) बाबू हार्बर सीट से निर्वाचित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों, खुद उन्होंने और लोकसभा सदस्य (मध्य चेन्नई) दयानिधि मारन ने उन निवासियों के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से कार्य किया है जो उत्तर भारत के मूल निवासी हैं।

मंत्री की टिप्पणी की सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग ने कड़ी आलोचना की।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और कोयंबटूर-दक्षिण से विधायक वनती श्रीनिवासन ने ट्वीट किया, ‘‘मंत्री शेखर बाबू द्वारा उत्तर भारतीयों के खिलाफ जो नफरत फैलाई गई है, वह निंदनीय और परेशान करने वाली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित