लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के मंत्री ने शेखावत मे मुलाकात के बाद कहा, कर्नाटक बांध नहीं बना सकता

By भाषा | Updated: July 16, 2021 23:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली/चेन्नई, 16 जुलाई तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन ने शुक्रवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के हवाले से कहा कि कर्नाटक मेकेदातु बांध बनाने के अपने प्रस्ताव पर आगे नहीं बढ़ सकता है।

तमिलनाडु के मंत्री ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का यह दावा कि बांध बनाया जाएगा, केवल 'राजनीतिक' बयान है।

तमिलनाडु विधानसभा में प्रतिनिधित्व रखने वाले सभी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे दुरईमुरुगन ने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने शेखावत से कावेरी नदी पर बांध बनाने की कर्नाटक की पहल का समर्थन नहीं करने का आग्रह किया क्योंकि इससे तमिलनाडु के किसानों और राज्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के बांध निर्माण के प्रयास के खिलाफ केंद्र के हस्तक्षेप की मांग की और 12 जुलाई को चेन्नई में सभी दलों के विधायकों की बैठक में अपनाए गए प्रस्तावों को सौंपा।

दुरईमुरुगन ने कहा, “ जल शक्ति मंत्री ने कहा कि कर्नाटक ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने में केंद्र द्वारा लगाई गई किसी भी शर्त को पूरा नहीं किया है।”

द्रमुक नेता के मुताबिक, “शेखावत ने कहा कि उन्होंने किसी को कोई आश्वासन नहीं दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डीपीआर तैयार करने में कर्नाटक ने मानदंडों का पालन नहीं किया है और इसलिए बांध का निर्माण नहीं किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया