लाइव न्यूज़ :

निवार के बाद तमिलनाडु में आ सकता है एक और तूफान : मौसम विभाग

By भाषा | Updated: November 30, 2020 15:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान निवार के दस्तक देने के एक सप्ताह से कम समय के अंदर दक्षिणी राज्य में एक और तूफान के आने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि यह तूफान दो दिसंबर को श्रीलंका के समुद्र तट को पार करेगा और इससे तमिलनाडु तथा केरल में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

पिछले सप्ताह ‘बहुत भीषण चक्रवाती तूफान’ निवार तमिलनाडु के तट से टकराया था। राज्य में सुरक्षा उपायों के तहत करीब ढाई लाख लोगों को आश्रय शिविरों में ठहराया गया। तूफान से किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं है।

आईएमडी ने संभावित तूफान के मद्देनजर तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी इलाकों में ‘रेड-कलर कोडेड’ चेतावनी जारी की है और कहा है कि इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

इस दौरान मछुआरों को एक दिसंबर की रात से दक्षिण पूर्व तथा पास के लगे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में तथा दो दिसंबर से अगले 24 घंटे के लिए पूर्वी श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों, कोमोरिन क्षेत्र, मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु-केरल के तटों के पास नहीं जाने की सलाह दी गयी है।

मौसम विभाग ने कहा कि जो लोग समुद्र में गये हैं, उन्हें 30 नवंबर तक तटों पर लौटने की सलाह दी जाती है।

आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘इसके अगले 24 घंटे में और गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। यह चक्रवाती तूफान का आकार भी ले सकता है।’’

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग ने कहा, ‘‘यह तीन दिसंबर की सुबह करीब के पश्चिमी इलाकों की ओर बढ़ सकता है और उसके बाद कोमोरिन क्षेत्र में पहुंच सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos