लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: पुलिसकर्मियों द्वारा रिश्वत मांगने से संबंधित सूचीपत्र सोशल मीडिया पर वायरल

By भाषा | Updated: October 17, 2021 17:21 IST

Open in App

चेन्नई, 17 अक्टूबर तमिलनाडु में पुलिसकर्मियों के एक वर्ग द्वारा कथित रूप से रिश्वत मांगने के लिये इस्तेमाल किया जाने वाला एक कैटलॉग (सूचीपत्र) सोशल मीडिया पर सामने आया है । एक आधिकारिक परिपत्र के कथित अनुलग्नक की तरह दिखने वाले इस कैटलॉग में रिश्वत हासिल करने के ''61 विशिष्ट स्रोतों'' को सूचीबद्ध किया गया है।

कैटलॉग सोशल मीडिया पर आने के बाद भाजपा ने पूछा कि क्या तमिलनाडु में द्रमुक के सत्ता में आने से पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है।

कैटलॉग में कथित रूप से 100 रुपये लेकर एक लाख रुपये और उससे अधिक की रिश्वत हासिल करने के स्रोतों की सूची दी गई है। इसमें बताया गया कि किस काम से कितना पैसा जुटाना है।

रिश्वत की मांग मुख्य रूप से अवैध गतिविधियों जैसे रेत तस्करी, जुआ, प्रतिबंधित लॉटरी आदि की अनुमति देने के लिए की जाती है।

परिपत्र में, तमिलनाडु राज्य पुलिस मुख्यालय की ओर से यहां के जिला अधिकारियों को ऐसे दागी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया गया है।

हालांकि पुलिस सूत्रों ने 'अनुलग्नक' जारी करने या प्राप्त करने की पुष्टि नहीं की है। इसमें पुलिस स्टेशनों, उप-निरीक्षकों, निरीक्षकों, विशेष शाखा कर्मियों और राजमार्ग कर्मचारियों सहित गश्ती कार्यों में तैनात लोगों द्वारा मांगी जाने वाली विशिष्ट दरों को सूचीबद्ध किया गया है।

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कटाक्ष करते हुए भ्रष्टाचार को खत्म करने के 'पारदर्शी प्रयास' की सराहना की और 'अनुलग्नक' को साझा किया।

अन्नामलाई ने इस मामले पर गृह विभाग संभालने वाले मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की प्रतिक्रिया मांगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा