लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : भाजपा-अन्नाद्रमुक ने सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू की

By भाषा | Updated: February 27, 2021 16:27 IST

Open in App

चेन्नई, 27 फरवरी तमिलनाडु में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक एवं भाजपा ने छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर वार्ता शुरू कर दी है और दोनों के बीच जल्द ही इस मुद्दे पर सहमति बनने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, जनरल वीके सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं तमिलनाडु राज्य के पार्टी प्रभारी सीटी रवि, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन सहित भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री एवं अन्नाद्रमुक के समन्वयक के पलानीस्वामी और अन्नाद्रमुक समन्वयक एवं उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम से चर्चा की।

भाजपा के राज्य में संगठन महासचिव केशव विनायगन भी इस बातचीत के दौरान मौजूद रहे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता के मुताबिक बातचीत सौहार्द्रपूर्ण माहौल में हुई और जल्द सहमति बन जाएगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एम चक्रवर्ती ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमारी उम्मीद 60 सीटों को लेकर है जिनकी पहचान जीतने वाली सीटों के तौर पर की गई है। उनकी (अन्नाद्रमुक की) अपनी योजना होगी। जल्द ही दोनों पार्टियां सीट समझौते की घोषणा करेंगी।’’

अन्नाद्रमुक शाम को अलग से पीएमके के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करेगी।

अभिनय से राजनीति में आए विजयकांत की पार्टी देसिया मुरपोक्कू द्रविड कड़गम (डीएमडीके) और जीके वासन की तमिल मनीला कांग्रेस भी अन्नाद्रमुक की सहयोगी हैं।

इस बीच, ऑल इंडिया समातुवा मक्कल काची (एआईएसएमके) के संस्थापक एवं करीब एक दशक से अन्नाद्रमुक के सहयोगी रहे आर शरत कुमार कमल हासन की पार्टी मक्कल निधी मैय्यम से गठबंधन की संभावना के लिए शनिवार को चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे