लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के नेताओं ने येचुरी के पुत्र के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: April 22, 2021 13:14 IST

Open in App

चेन्नई, 22 अप्रैल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम के स्टालिन सहित तमिलनाडु के नेताओं ने बृहस्पतिवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी के पुत्र आकाश के निधन पर शोक जताया।

कोविड-19 से संक्रमित आकाश ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में आज सुबह दम तोड़ दिया।

स्टालिन ने कहा कि आशीष के निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘इस कठिन समय में मैं कॉमरेड सीताराम येचुरी, उनके परिवार और मित्रों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं।’’

मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) के नेता और राज्यसभा सदस्य वाइको ने कहा, ‘‘अपने परिवार के एक प्रिय सदस्य के चले जाने की पीड़ा कोई शब्द कम नहीं कर सकता।’’

उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘कोविड-19 से आशीष येचुरी के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। आपको और आपके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले।’’

पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक डॉक्टर एस रामदॉस ने भी अपनी संवेदनाएं प्रकट की और कहा कि आशीष के निधन से उन्हें बहुत दुख हुआ है।

उनके पुत्र और राज्यसभा सदस्य अंबुमणि रामदॉस और मनिथानेय मक्कल काची के नेता एम एच जवाहिरूल्लाह ने भी आशीष के निधन पर शोक प्रकट किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब