तमिलनाडु : महिला का अश्लील वीडियो साझा करने के आरोप में कोलकाता का व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:42 IST2021-10-09T19:42:05+5:302021-10-09T19:42:05+5:30

Tamil Nadu: Kolkata man arrested for sharing obscene video of woman | तमिलनाडु : महिला का अश्लील वीडियो साझा करने के आरोप में कोलकाता का व्यक्ति गिरफ्तार

तमिलनाडु : महिला का अश्लील वीडियो साझा करने के आरोप में कोलकाता का व्यक्ति गिरफ्तार

चेन्नई, नौ अक्टूबर चेन्नई पुलिस ने कोलकाता के 34 वर्षीय एक कैब चालक को शहर की एक महिला का अश्लील वीडियो साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला जब हाल में कोलकाता गयी थी, तो उसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दोस्ती कर ली थी और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे। आरोपी कैब चालक ने महिला के साथ अंतरंग संबंधों का वीडियो बना लिया था और उस वीडियो को महिला के रिश्तेदारों के साथ साझा करने की धमकी देकर उससे रुपयों की मांग कर रहा था।

विज्ञप्ति के मुताबिक आरोपी व्यक्ति ने वीडियो महिला के कुछ रिश्तेदारों को भेज भी दिया था। इसके बाद पीड़िता ने महिला पुलिस थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tamil Nadu: Kolkata man arrested for sharing obscene video of woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे