लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में सियासी संग्रामः 2021 में विधानसभा चुनाव, कमल हासन और रजनीकांत के बाद खुशबू सुंदर, क्या बीजेपी में सियासी असंतोष खत्म होगा?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: October 12, 2020 19:16 IST

तमिलनाडु में जयललिता युग समाप्त हो चुका है और अभी सीएम की कुर्सी पर गैर-सिनेमाई राजनेताओं का कब्जा है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं, ऐसे में क्या दक्षिण भारत की राजनीति में फिर से सिनेमा के सितारे सफल हो पाएंगे या सियासत सिनेमा-मुक्त हो जाएगी.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है, परन्तु बड़ा सवाल यह है कि क्या यहां भी खुशबू सुंदर का सियासी असंतोष समाप्त होगा?200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. वैसे तो खुशबू सुंदर ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की शुरुआत की थी.रजनीकांत, कमल हासन, नागार्जुन, वेंटकेश जैसे कई फिल्म स्टार्स के साथ काम किया.

दक्षिण भारत की राजनीति उत्तर भारत से थोड़ी अलग है. वहां सियासी सफलता का रास्ता सिनेमा से होकर गुजरता है. यही वजह है कि सिनेमा में कामयाब होने के बाद यहां के फिल्मी सितारे सियासत के बारे में सोचने लगते हैं. दक्षिण भारत के दो सुपर स्टार कमल हासन और रजनीकांत पहले से ही राजनीति में अपनी जगह बनाने के लिए सक्रिय हो चुके हैं और अब एक और नाम खुशबू सुंदर का उभरा है.

तमिलनाडु में जयललिता युग समाप्त हो चुका है और अभी सीएम की कुर्सी पर गैर-सिनेमाई राजनेताओं का कब्जा है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं, ऐसे में क्या दक्षिण भारत की राजनीति में फिर से सिनेमा के सितारे सफल हो पाएंगे या सियासत सिनेमा-मुक्त हो जाएगी. खबर है कि मशहूर स्टार और नेता खुशबू सुंदर ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है, परन्तु बड़ा सवाल यह है कि क्या यहां भी खुशबू सुंदर का सियासी असंतोष समाप्त होगा?

उन्हें राजनीति में कदम रखे करीब एक दशक हो चुका है, लेकिन उम्मीदों के अनुरूप कामयाबी नहीं मिल पाई है. राजनीतिक जानकारों का कहना है कि खुशबू सुंदर क्या कुछ कर पाएंगी, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि बीजेपी में उन्हें क्या हासिल होगा. यकीनन, बीजेपी को दक्षिण भारत के लिए एक लोकप्रिय राजनेता तो मिल जाएंगा, किन्तु बीजेपी को मजबूत सियासी आधार मिल पाएगा, यह कहना मुश्किल है.

बतौर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर खुशबू सुंदर की विशेष पहचान है, जिन्होंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. वैसे तो खुशबू सुंदर ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की शुरुआत की थी, परन्तु उन्हें असली कामयाबी दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री में मिली. उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन, नागार्जुन, वेंटकेश जैसे कई फिल्म स्टार्स के साथ काम किया.

ग्लैमर वल्र्ड में सफल होने के बाद वर्ष 2010 में खुशबू सुंदर ने राजनीति में कदम रखा था. उन्होंने सबसे पहले डीएमके ज्वाइन की थी, जब एम. करुणानिधि इसके सर्वेसर्वा थे. उन्हीं के नेतृत्व में खुशबू ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी. लेकिन, वर्ष 2014 में खुशबू सुंदर कांग्रेस में आ गई. कांग्रेस नेता के बतौर वे टीवी डिबेट्स में विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखती रही थी.

धीरे-धीरे कांग्रेस में भी उनका सियासी असंतोष उभरने लगा, तो वे बीजेपी में चली गई हैं. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव मई 2021 में होने हैं. जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके में कोई बड़ा फिल्मी चेहरा नहीं है, तो डीएमके और कांग्रेस से वे नाता तोड़ चुकी हैं. कर्नाटक के बाद बीजेपी तमिलनाडु में सियासी जमीन तलाश रही है. सियासी सयानों का मानना है कि तमिलनाडु में बीजेपी की कोई खास स्वीकार्यता नहीं है. इसलिए, खुशबू सुंदर यदि बीजेपी को यहां कामयाबी दिला पाती है, तो यह राजनीतिक चमत्कार ही होगा!

टॅग्स :तमिलनाडुकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)डीएमकेएआईडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह