लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु : पूर्व मंत्री के खिलाफ संपत्ति मामले में न्यायाधीश बहुमत का फैसला सुनाएंगे

By भाषा | Updated: June 26, 2021 20:05 IST

Open in App

चेन्नई, 26 जून मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एम निर्मल कुमार ऑल इंडिया अन्‍ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के पूर्व मंत्री के टी राजेंथिरा बालाजी के खिलाफ संपत्ति के मामले में सुनवाई कर बहुमत का फैसला सुनाएंगे।

मुख्य न्यायाधीश संजीव बनर्जी ने उन्हें तीसरे न्यायाधीश के तौर पर नामित किया है। न्यायमूर्ति कुमार 22 जुलाई से मामले की सुनवाई शुरू करेंगे।

इससे पूर्व, न्यायमूर्ति एम सत्यनारायणन (अब सेवानिवृत्त) और न्यायमूर्ति आर हेमलता की खंडपीठ ने मामले में इस साल चार मार्च को अलग-अलग निर्णय दिया था। न्यायमूर्ति सत्यनारायणन ने सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (डीवीएसी) द्वारा दाखिल आरंभिक जांच रिपोर्ट को खारिज करते हुए बालाजी को क्लीनचिट दे दी और प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।

न्यायमूर्ति हेमलता ने कहा था कि प्राथमिकी दर्ज करने और जांच शुरू करने की जरूरत नहीं है, जब राज्य सरकार पहले ही डीवीएसी की आरंभिक रिपोर्ट को स्वीकार चुकी है और मामले में सभी कार्यवाही को बंद कर दिया।

शुक्रवार को मामला सूचीबद्ध होने पर बालाजी के वकील ने न्यायमूर्ति निर्मल कुमार को मामले के बारे में और पूर्व में पीठ द्वारा दिए गए अलग-अलग अंतरिम आदेश के बारे में बताया। इसके बाद न्यायाधीश ने 22 जुलाई से मामले में सुनवाई शुरू करने का फैसला किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया