लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर नीट परीक्षा पर चर्चा की

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यन ने यहां बृहस्पतिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की और चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। प्रधान ने सुब्रमण्यन को बताया कि तमिलनाडु के छात्रों की सुविधा के लिए चार शहरों- चेंगलपेट, विरुधुनगर, डिंडीगुल और तिरुप्पुर को नीट परीक्षा आयोजित कराने के लिए सूची में जोड़ा गया है।

प्रधान ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, “तमिलनाडु सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यन ने नीट (यूजी) 2021 परीक्षा समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए मुझसे मुलाकात की। मैंने उन्हें इस संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से बताया।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा मैंने कहा कि क्षेत्रीय महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए इस साल जिन भाषाओं में परीक्षा आयोजित की जानी है उनकी संख्या बढ़ा दी गई है। मलयाली और पंजाबी को जोड़ा गया है। परीक्षा पहले ही तमिल में आयोजित हो रही थी।”

प्रधान ने कहा कि पिछले साल परीक्षा के आयोजन वाले शहरों की संख्या 14 से बढ़ाकर 18 कर दी गई थी। परीक्षा केंद्र भी बढ़ाए गए थे।

इस मुलाकात से एक दिन पहले मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए के राजन के नेतृत्व वाली एक उच्च स्तरीय समिति ने, राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) का तमिलनाडु के छात्रों पर पड़ने वाले प्रभाव पर मुख्यमंत्री को एक रिपोर्ट सौंपी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा