लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: April 29, 2021 00:06 IST

Open in App

चेन्नई, 28 अप्रैल त​मिलनाडु में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 16 हजार से अधिक नये मामले सामने आये जो महामारी की शुरूआत के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है । प्रदेश में इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 11.30 लाख पर पहुंच गयी है । स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में बीमारी से और 98 लोगों की मौत हो गयी जिसके बाद यहां मरने वालों की तादाद बढ़ कर 13826 हो गयी है।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में बुधवार को कुल 16,665 नये मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 11,30,167 हो गयी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 15,114 लोग ठीक हुये हैं जिसके साथ ही संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 10,06,033 हो गयी है । प्रदेश में अभी 1,10,308 मरीज उपचाराधीन हैं ।

इसमें कहा गया है कि नये संक्रमितों में से 33 लोग जम्मू कश्मीर समेत अन्य स्थानों से वापस लौटे हैं ।

बुलेटिन के अनुसार चेन्नई में सबसे अधिक 4,764 नये मामले सामने आये हैं ।

इस बीच बृहद चेन्नई नगर निगम ने बुधवार को कहा कि निजी अस्पताल एवं होटल कोविड देखभाल केंद्र स्थापित कर सकते हैं और इसके लिये उन्हें निगम से अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है ।

निगम आयुक्त जी प्रकाश ने संक्षिप्त बयान जारी कर बताया कि ई—मेल के माध्यम से सूचना देना ही पर्याप्त है और कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करने के लिये अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं है ।

उन्होंने कहा कि निजी होटल एवं अस्पताल आवश्यक सुविधाओं के साथ कोविड देखभाल केंद्र शुरू कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग