लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के राज्यपाल, वाइको, कमल हासन ने दिलीप कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 16:45 IST

Open in App

चेन्नई, सात जुलाई तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, एमडीएमके प्रमुख वाइको और अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक प्रकट किया।

पुरोहित ने अभिनेता के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक हैं और उन्हें सिनेमा क्षेत्र के सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार समेत कई अन्य प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।

राज्यपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘मोहम्मद युसूफ खान, जिन्हें लोग दिलीप कुमार के नाम से जानते हैं, वह एक अच्छे इंसान थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन हिंदी सिनेमा को दिया।’’

राज्यपाल ने कहा कि दिलीप कुमार का निधन लोगों के लिए खास तौर पर सिनेमा के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं और ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने तथा उनके परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ।’’

एमडीएमके प्रमुख वाइको ने कहा कि जीवंत अभिनय की वजह से कुमार के लाखों प्रशंसक हैं। उन्होंने अभिनेता के राज्य सभा सदस्य रहने के दौरान उनके साथ बिताए गए क्षणों को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि एक अच्छे इंसान और अच्छे अभिनेता की ख्याति हमेशा बनी रहेगी।

तमिल स्टार और मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने एक ट्वीट में कहा कि कुमार के करियर ने उनके जैसे कई कलाकारों को अभिनय के मापदंड और प्रतिबद्धता सिखायी है। उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में भारत का एक महान अभिनेता हमें अलविदा कह गया लेकिन अपने पीछे अभिनय के जरिए प्रतिभा का ख़ज़ाना छोड़ गया। उनके शालीन अंदाज को आज भी वे समकालीन कलाकार अपनाते हैं, जिनके पास ऐसा करने की क्षमता है।’’

कुमार का 98 वर्ष की उम्र में मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में बुधवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हें मंगलवार को अस्पताल की गहन देखभाल इकाई (आईसूयी) में भर्ती कराया गया था। अस्पताल गैर कोविड केंद्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित