लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के राज्यपाल ने खादी उत्पाद खरीदने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 2, 2021 18:08 IST

Open in App

चेन्नई, दो अक्टूबर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने युवा पीढ़ी से खादी उत्पाद खरीदने और इस तरह हस्तशिल्प कारीगरों के जीवन में सुधार लाने की अपील की।

खादी के उपयोग के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने युवा पीढ़ी से सभी मौसमों के लिए खादी उत्पाद खरीदने की अपील की।

उन्होंने यहां खादी ग्रामोद्योग भवन में महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहा, “इससे 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को मजबूती मिलेगी, खादी उत्पादों की बिक्री बढ़ेगी जिससे हस्तशिल्प कारीगरों को मदद मिलेगी।”

राज्यपाल ने छूट वाली बिक्री का उद्घाटन किया और व्यक्तिगत रूप से तंजावुर प्लेट और नटराज की प्रतिमा खरीदी।

इससे पहले, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राज्य के मंत्रियों, गणमान्य व्यक्तियों और अधिकारियों के साथ, रवि ने महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर यहां मरीना क्षेत्र में पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा, राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने एक भजन कार्यक्रम में भाग लिया और चेन्नई सर्वोदय संगम द्वारा आयोजित चरखा कताई को देखा।

रवि ने यहां राजभवन परिसर में गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और बाद में कोयम्बेडु में राष्ट्रपिता के जीवन और शिक्षाओं तथा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

उन्होंने जे एन उप्पल द्वारा लिखित ‘दक्षिण अफ्रीका में गांधी की प्रतिष्ठा’ और गांधीवादी रघुवेंद्र तंवर द्वारा लिखित 'भारत के विभाजन की कहानी' शीर्षक से दो पुस्तकों का विमोचन किया।

मुख्यमंत्री स्टालिन ने मदुरै में पप्पापट्टी गांव में गांधी जयंती के संबंध में आयोजित एक ग्राम सभा बैठक में हिस्सा लिया और ऐसा करने वाले वह पहले मुख्यमंत्री बन गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे