लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु : राज्यपाल पुरोहित ने स्टालिन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

By भाषा | Updated: May 5, 2021 21:21 IST

Open in App

चेन्नई, पांच मई तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया और सरकार बनाने का न्योता दिया।

राजभवन द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक विधायक दल का नेता चुने जाने का पत्र सौंपने के बाद राज्यपाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी।

शपथ ग्रहण राजभवन परिसर में सात मई को सुबह बजे होगा।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और महासचिव दुराईमुरुगन के साथ स्टालिन ने पुरोहित से मुलाकात की और उन्हें द्रमुक विधायक दल का नेता निर्वाचित किए जाने के संबंध में एक पत्र दिया तथा सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राजभवन के आधिकारिक बयान में कहा गया कि स्टालिन ने राजभवन आकर पुरोहित को वह पत्र सौंपा जिसमें उन्हें द्रविड मुनेत्र कड़गम विधायक दल का नेता चुनने की जानकारी दी गई थी।

बयान में कहा गया कि राज्यपाल पुरोहित ने उन्हें तमिलनाडु का मुख्यमंत्री नियुक्त करने के साथ मंत्रिमंडल गठन के लिए आमंत्रित किया और सात मई को सुबह नौ बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा।

स्टालिन जब राज्यपाल से मिलने गए तब द्रमुक कोषाध्यक्ष टी आर बालू, प्रधान सचिव के एन नेहरू और संगठन सचिव आर एस भारती भी उनके साथ मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि द्रमुक की पिछली सरकार (वर्ष 2006-11) में स्टालिन उप मुख्यमंत्री थे और उनके पिता एम करुणानिधि मुख्यमंत्री थी। इस प्रकार स्टालिन पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

द्रमुक ने विधानसभा चुनावों में 133 सीटें जीती और कांग्रेस समेत उसके अन्य सहयोगियों ने 234 सदस्यीय विधानसभा में कुल 159 सीटें जीती हैं।

अन्नाद्रमुक ने 66 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि उसकी सहयोगी भाजपा और पीएमके ने क्रमश: चार और पांच सीटें जीती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित