तमिलनाडु के राज्यपाल पुरोहित ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: August 22, 2021 15:19 IST2021-08-22T15:19:11+5:302021-08-22T15:19:11+5:30

Tamil Nadu Governor Purohit condoles the death of Kalyan Singh | तमिलनाडु के राज्यपाल पुरोहित ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया

तमिलनाडु के राज्यपाल पुरोहित ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक जताया

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने रविवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन उस राज्य के लोगों और विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक ‘‘अपूरणीय क्षति’’ है। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल सिंह का शनिवार रात लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे।पुरोहित ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘कल्याण सिंह एक बड़े नेता, अनुभवी प्रशासक और महान इंसान थे। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और संसद सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दीं। राष्ट्र उन्हें उनकी कड़ी मेहनत और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए हमेशा याद रखेगा। उनका निधन उत्तर प्रदेश के लोगों और विशेष रूप से भाजपा के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’ उन्होंने परिवार के शोक संतप्त सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। सिंह को चार जुलाई को एसजीपीजीआई के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था। विभिन्न अंगों के काम नहीं करने के कारण शनिवार रात उनका निधन हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tamil Nadu Governor Purohit condoles the death of Kalyan Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Bharatiya Janata Party