लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के राज्यपाल ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानने की ‘इच्छा’ जताई

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:06 IST

Open in App

चेन्नई, 26 अक्टूबर तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि ने विभागों के कामकाज और केंद्र तथा राज्य सरकार की चल रही कल्याण योजनाओं के बारे में जानने की इच्छा जताई है। यह जानकारी मंगलवार को यहां सरकारी सूत्रों ने दी।

विभिन्न विभागों के प्रमुखों को लिखे पत्र में मुख्य सचिव वी. इरई अनबु ने कहा कि राज्यपाल ‘‘राज्य में कुछ विभागों के कामकाज और राज्य तथा केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानना चाहते हैं।’’

मुख्य सचिव ने विभाग के प्रमुखों से आग्रह किया कि राज्यपाल को ‘‘अपने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताने के लिए तैयार रहें, जो राज्य और केंद्र सरकारों की तरफ से चलाई जा रही है।’’

इस उद्देश्य के लिए पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन भी तैयार किया जा सकता है और प्रेजेंटेशन से पहले इस पर चर्चा की जानी है। 18 अक्टूबर को जारी पत्र में कहा गया, ‘‘तारीख और समय के बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी।’’

सरकारी सूत्रों ने कहा कि विभागों के प्रमुखों को पत्र भेज दिया गया है जबकि राजभवन के सूत्रों ने यह कहते हुए टिप्पणी करने से इंकार कर दिया कि यह ‘गोपनीय’ है।

विभागों के प्रमुखों को मुख्य सचिव की तरफ से लिखा गया पत्र इसलिए मायने रखता है कि द्रमुक जब विपक्ष में था (2016-2021) तो उसने पूर्व राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित के राज्य की योजनाओं की समीक्षा और जिलों के दौरे का कड़ा विरोध किया था।

द्रमुक ने पुरोहित के खिलाफ धरना दिया था, काले झंडे दिखाए थे और उनके कार्य को राज्य की संप्रभुता पर हमला करार दिया था।

अब सत्तारूढ़ द्रमुक ने कहा है कि राज्यपाल रवि द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मांगने में कुछ भी गलत नहीं है।

द्रमुक के एक प्रवक्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वास्तव में यह राज्यपाल का कर्तव्य है कि वह कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानें।’’

रवि ने 18 सितंबर 2021 को तमिलनाडु के राज्यपाल पद की शपथ ली थी। इससे पहले वह नगालैंड के राज्यपाल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर