लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के राज्यपाल ने असम बीटीआर को उद्योगों व संस्थानों से संबंध बनाने में मदद का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 17:46 IST

Open in App

चेन्नई, 29 नवंबर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने सोमवार को असम के बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि बीटीआर के साथ दक्षिणी राज्य के प्रासंगिक संस्थानों और उद्योगों के बीच संबंध बनाने में हरसंभव मदद दी जाएगी ताकि विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया जा सके।

एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, यहां राजभवन में तमिलनाडु के राज्यपाल रवि से बीआरटी के प्रमुख प्रमोद बोरो के नेतृत्व में इसके कार्यकारी सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी जिसके बाद उन्हें रवि ने यह आश्वासन दिया।

राज्यपाल ने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, बिजली और संपर्क (कनेक्टिविटी) जैसे क्षेत्रों में कमी को दूर करने की जरूरत पर जोर दिया। प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर, रवि इन क्षेत्रों के दायरे को बढ़ाने के लिए तमिलनाडु सरकार के माध्यम से बीटीआर को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए सहमत हो गए।

बीटीआर असम के बोडो बहुल क्षेत्रों के लिए संविधान की छठी अनुसूची के तहत बनाया गया एक निर्वाचित स्वायत्त निकाय है।

विज्ञप्ति के मुताबिक, बीटीआर प्रमुख बोरो ने उप प्रमुख गोबिंद बसुमतारी के साथ बीटीआर के लोगों की ओर से रवि को सम्मानित किया और क्षेत्र के विकास के लिए उनकी सलाह और मार्गदर्शन का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा