लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के राज्यपाल ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:24 IST

Open in App

चेन्नई, आठ अप्रैल तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बृहस्पतिवार को राज्य की जनता से अपील की कि वे सरकार के साथ सहयोग करें और कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करें।

राजभवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि पुरोहित ने पात्र लोगों से टीका लगवाने का भी आग्रह किया।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण भारत बहुत गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है और ऐसे में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य की जनता से उनके परिवार के लोगों खासकर बुजुर्गों का ध्यान रखने को कहा है।’’

तमिलनाडु में आठ अप्रैल को कोविड-19 के 4,276 नये मामले सामने आये थे।

पुरोहित ने आग्रह किया, ‘‘सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क पहनें, निश्चित दूरी बनाकर रखें और हाथ धोते रहें।’’

तमिलनाडु सरकार ने बृहस्पतिवार को ही राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर फिर से कुछ पाबंदियां लागू करने की घोषणा की है। इसी बीच राज्यपाल ने भी जनता से नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां