लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार के निवारक उपायों ने जीका, निपाह वायरस को राज्य से दूर रखा : एम सुब्रमण्यन

By भाषा | Updated: September 19, 2021 17:14 IST

Open in App

कोयंबटूर, 19 सितंबर तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम सुब्रमण्यन ने रविवार को कहा कि सरकार के कड़े एहतियाती कदमों के कारण ही जीका और निपाह जैसे घातक जानलेवा वायरस पड़ोसी केरल से राज्य में प्रवेश नहीं कर पाए हैं।

सुब्रमण्यन ने कहा कि केरल में निपाह वायरस के कारण एक बालक की मौत होने के बाद मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के आदेश पर केरल की सीमा से सटे कोयंबटूर जिले में 13 जांच चौकियां बनाई गयी हैं और सरकार लगातार इनके जरिए निगरानी कर रही है।

उन्होंने कहा, "तमिलनाडु सरकार द्वारा केरल से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच चौकी स्थापित करने जैसे कड़े निवारक उपाय किए जाने की वजह से यह सुनिश्चित हो सका कि निपाह और जीका वायरस राज्य में प्रवेश नहीं कर सके।"

केरल से तमिलनाडु में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होता है और साथ ही टीकाकरण का प्रमाण-पत्र भी दिखाना होता है। ऐसा नहीं करने वाले लोगों को वापस भेज दिया जाता है। मंत्री ने कहा कि कड़े प्रतिबंधों के बावजूद केरल में कोविड-19 के प्रतिदिन 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

सुब्रमण्यन ने पास के पोलाची में एक सरकारी अस्पताल में एक बड़े टीकाकरण शिविर का उद्घाटन किया और दो ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की भी शुरुआत की।

राज्य में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की आशंका से इनकार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहली लहर के दौरान हुईं परेशानियों को देखते हुए दूसरी और तीसरी लहर को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर कदम उठाए हैं।

मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु में रविवार को कोविड टीकाकरण के लिए 20 हजार शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 15 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए