तमिलनाडु सरकार निजी अस्पतालों में जल्द शुरू करेगी नि:शुल्क टीकाकरण

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:25 IST2021-07-23T21:25:19+5:302021-07-23T21:25:19+5:30

Tamil Nadu government will soon start free vaccination in private hospitals | तमिलनाडु सरकार निजी अस्पतालों में जल्द शुरू करेगी नि:शुल्क टीकाकरण

तमिलनाडु सरकार निजी अस्पतालों में जल्द शुरू करेगी नि:शुल्क टीकाकरण

चेन्नई, 23 जुलाई तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह निजी अस्पतालों में जल्द ही नि:शुल्क कोविड रोधी टीकाकरण शुरू करेगी और इस कार्य के लिए सीएसआर पहल के तहत कॉरपोरेट क्षेत्र से कोष प्राप्त किया जाएगा।

राज्य के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यन ने अस्पतालों और कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों के साथ बैठक करने के बाद कहा कि जिन अस्पतालों को नि:शुल्क टीके मिलेंगे, उन्हें अपने प्रतिष्ठान के सामने एक बोर्ड लगाना होगा जिसके जरिए लोगों को कॉरपारेट-सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के बारे में सूचना दी जाएगी।

सुब्रमण्यन ने कहा कि पहल यह सुनिश्चित करने के लिए है कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की सलाह के अनुरूप गरीब और पिछड़े लोग भी निजी अस्पतालों में नि:शुल्क टीकाकरण करा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tamil Nadu government will soon start free vaccination in private hospitals

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे